गमगीन बैठी बच्ची की मां पूजा, आरोपी मोनू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में महिला के प्रेमी ने बुधवार रात मासूम बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी और भाग गया। गुरुवार को महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
फतेहगढ़ के मोहल्ला शीशमबाग स्थित कब्रिस्तान में बने कमरे में टेंपो चालक मोनू जाटव रहता है। एक महीने पहले टेंपो लेकर पांचाल घाट गया था। वहां जनपद हरदोई थाना हरपालपुर के अर्जुनपुर गांव निवासी बबलू का पत्नी पूजा से विवाद हो रहा था। इस दौरान मोनू ने बीच-बचाव किया तो मामले ने तूल पकड़ लिया।
गुस्साए बबलू ने डेढ़ वर्ष की बेटी शिवानी को गंगा में फेंकने की धमकी दी। मोनू के हस्तक्षेप पर बबलू अपनी पत्नी पूजा व बेटी को छोड़कर चला गया। हमदर्दी दिखाने पर पूजा बेटी समेत मोनू के साथ कब्रिस्तान स्थित मकान में रहने लगी। साथ में ही मोनू के माता-पिता व अन्य परिजन भी रहते हैं। जबकि मोनू की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ पुराना जिला अस्पताल के पास सड़क किनारे झोपड़ी में रहती है।