फतेहपुर के खागा में धर्मदासपुर मोड़ के पास एक निर्माणाधीन मकान के पास शटरिंग का सामान उतारते समय किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई। किशोर की गर्दन तार से छू गई थी। परिजनों में कोहराम मचा है।
हथगाम थानाक्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी गोविंद पासवान का बेटा राजू (16) मजदूरी करता था। वह शुक्रवार की दोपहर बाद लोडर में बैठकर शटरिंग का सामान उतारने के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र के धर्मदासपुर मोड़ पहुंचा था।