फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, 50 मीटर तक घिसटता रहा शव

Sat, 02 Nov 2019 10:32 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस बल   - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
औरैया जिले में दिबियापुर मार्ग पर गांव दयालनगर और भाग्यनगर के बीच शनिवार की शाम ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार का शव ट्रक में फंसकर लगभग 50 मीटर तक घिसटता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ट्रक चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर ट्रक को छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


शनिवार को शाम को सात बजे फफूंद थाना क्षेत्र के गांव पतरा (तैयबपुर) निवासी राजू यादव (36) पुत्र मेंबर सिंह यादव बाइक से दिबियापुर से अपने गांव जा रहा था, जैसे ही वह गांव भाग्यनगर और दयालनगर के बीच पहुंचा तभी फफूंद की ओर से आ रहे प्लास्टिक दाना लदे ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर से युवक ट्रक के टायर में फंस गया और लगभग 50 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर किसान नगर के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच सड़क पर पड़े शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। 

राहगीरों ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों को दी। घटना के कुछ ही देर पर मृतक के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे तो उनमें कोहराम मच गया। देर रात मृतक के गांव तथा ससुराल के लोग घटनास्थल पर इकट्ठे हो रहे थे और भीड़ बढ़ती जा रही थी। माहौल खराब होने की आशंका देख सीओ अजीतमल व फफूंद और दिबियापुर थाने की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें