फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

Sat, 21 Feb 2026 02:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। नगर स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शुक्रवार सुबह दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन

रूरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर स्टेशन कक्ष के सामने शुक्रवार सुबह चार बजे एक करीब 30 वर्षीय युवक डाउन लाइन पर जा रही दरभंगा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर स्टेशन पर मौजूद लोगों से पहचान करवाने के प्रयास किए। मगर शव के क्षत-विक्षत हो जाने से शिनाख्त नहीं हो सकी।
इस पर जीआरपी की ओर से एआई तकनीकी का इस्तेमाल कर युवक के चेहरे की फोटो तैयार कर सोशल मीडिया के जरिये शिनाख्त करवाने के प्रयास शुरू किए गए है। फिलहाल शव को मॉर्चरी में रखवाया गया है। झींझक जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि युवक पीली व नीली धारीदार टीशर्ट व नीली जींस पहले हुए है। शव की शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें