फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगीसापुर। क्षेत्र के जरौली मोड़ के पास गुरुवार देर रात बाइक रोककर खड़े युवक की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया है। वहीं चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

जरौली गांव निवासी सतीश कुमार (26) बाइक लेकर गुुरुवार शाम को रसधान गया था। वहां से वह रात में लौट रहा था। गांव के बाहर मोड़ के पास किसी काम से वह बाइक रोककर खड़ा हो गया। इसी बीच रसधान की तरफ से आए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल सतीश को अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अनहोनी की खबर पर पत्नी रमाकांती व छोटा भाई सतेंद्र रोने बिलखने लगे। परिजनों के अनुसार सतीश मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक समीर सिंह ने बताया कि अमौली के प्रेमनारायण का ट्रैक्टर है। इसी गांव का संदीप ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें