फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डंपर से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उदी। पुरातिलक सिंह में पैदल जा रहे युवक को डंपर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद मोरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पछायंगाव थाना क्षेत्र के पुरातिलक सिंह निवासी सचिन कुमार (25) पुत्र सुनील कुमार मंगलवार सुबह पैदल अपने खेतों पर जा रहा था। पुरातिलक सिंह मोड़ के पास पहुंचा ही थी कि तभी उदी मोड़ की ओर से आ रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मोरंग लदा डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे की सूचना पर परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर डंपर को खड़ा कराया। सचिन का एक बड़ा भाई विपिन और बहन अन्नू है। सचिन आर्मी की तैयारी कर रहा था। बड़ा भाई आर्मी में तैनात है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी शशांक राजपूत ने बताया कि डंपर की टक्कर से सचिन की मौत हुई है। चालक को हिरासत में लेकर डंफर को भी कब्जे में लिया गया है। मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें