फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: शराब ठेका हटाने को लेकर महिलाओं ने फिर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
इकदिल। मनियामऊ में शराब के ठेकों को हटवाने को लेकर महिलाओं ने एक बार फिर से प्रदर्शन किया। गांव की महिलाए कई बार गांव से शराब के ठेके काे हटाए जाने को लेकर प्रर्दशन कर चुकी हैं। आबकारी विभााग ने मंगलवार तक इन शराब के ठेकों की दुकान को हटवाने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को इन ठेकों को हटाया तो गया लेकिन पास ही कोल्ड स्टोर के पीछे स्थित दुकानाें में स्थानान्तरित किया जाने लगा। जिसके बाद महिलाएं यहां भी पहुंच गई और दुकानों को गांव से दूर ले जाने की जिद पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

पिछले एक माह से मनियामऊ में स्थित देशी, विदेशी शराब व बियर की दुकान हटाने को लेकर गांव की महिलाएं प्रदर्शन कर रहीं हैं। जिसके बाद आबकारी विभाग के समझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं थीं। जुलाई के अंत तक शराब के ठेके हटाने को लेकर आबकारी विभाग ने आश्वासन दिया था लेकिन जुलाई में शराब की दुकानें नही हटीं। जिसके बाद महिलाएं दो अगस्त को शराब के ठेकों के सामने जाकर बैठी थीं। शराब के ठेकाें को बंद होने की सूचना पर आबकारी विभाग ने मंगलवार तक ठेका हटवाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में मंगलवार को उक्त स्थान से शराब के दुकाने खाली कर दुकानदार शराब की पेटियों व सामान को गांव में ही कोल्ड स्टोरेज के पीछे स्थित नई दुकानों पर शिफ्ट करने लगे। यह देख गांव की महिलाएं फिर भड़क गईं। महिलाएं फिर से इन नई दुकानों के सामने जा पहुंचीं और हंगामा करने लगीं। महिलाओं ने इन दुकानों के शटर को भी गिरवा दिया। हंगामें की सूचना पर थाना पुलिस व आबकारी इंस्पेटर रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी महिलाएं इन दुकानों को गांव से पूरी तरह से दूर ले जाने की बात पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें