कानपुर देहात में सट्टी थाना क्षेत्र में एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। यहां कस्बा सट्टी निवासी चन्द्रपाल (30) पुत्र छोटेलाल ने शनिवार देर रात घर में पंखे में रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी।
घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें गांव के एक युवक पर धोखाधड़ी करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।