फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटावा: शादी टूटने पर युवक ने जान दे दी, पिता की सब्जी की दुकान में लगा ली फांसी

Sun, 06 Dec 2020 06:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
इटावा जिले में सैफई थाना क्षेत्र के कुम्हवार कस्बे में शादी का रिश्ता टूट जाने पर युवक ने पिता की सब्जी की दुकान में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। उसके परिजनों ने कोई भी आरोप नहीं लगाया और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन


सैफई थाना क्षेत्र के कुम्हावर कस्बा निवासी योगेश उर्फ अंशुल (24) पुत्र रामकुमार सक्सेना की शादी पक्की हो गई थी। उसके पिता रामकुमार कस्बे में सब्जी की दुकान चलाते हैं जिसमें योगेश रात को सोता था। शादी का रिश्ता टूट जाने पर उसने शनिवार रात सब्जी की दुकान में पंखे के सहारे फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

रविवार सुबह योगेश जब घर नहीं पहुंचा और पिता दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर बंद था और चाभी बाहर रखी हुई थी। शटर खोला तो योगेश पंखे पर फांसी से लटका हुआ था। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास सुसाइड नोट भी मिला है। योगेश माता पिता का एकलौता पुत्र था जिसकी एक बहन है। थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया और न ही कोई तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें