फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ के ऑलराउंडर हर्ष त्यागी के गेम से मथुरा की शिकस्त

विज्ञापन
फोटो संख्या 33 मैन ऑफ द मैच का सम्मान प्राप्त करता खिलाड़ी - फोटो : ETAWHA
विज्ञापन
इटावा। जीआईसी ग्राउंड पर जारी स्व. रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को अलीगढ़ के ऑलराउंडर हर्ष त्यागी के खेल के कारण मथुरा अपना मैच हार गया। इटावा क्रिकेट प्रमोट के तत्वावधान में जारी इस टूर्नामेंट में अलीगढ़ ने मथुरा को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह हुए मैच में मथुरा के कप्तान रिषभ चौधरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मथुरा ने निर्धारित 25 ओवरों में 186 रन बनाए जिसमें पार्थ पहलावत ने 64 व कप्तान रिषभ चौधरी ने 61 रन जोड़े। अलीगढ़ के गेंदबाज हर्ष त्यागी ने दो, विमल ने तीन व अंकुश ने दो विकेट लिए। अलीगढ़ टीम की ओर से यूपी टीम से खेल चुके बल्लेबाज हर्ष त्यागी ने नाबाद 70 व रणजी खिलाड़ी रहे प्रशांत गुप्ता ने 36, जीशान ने 20 व अभिषेक पांडे ने 32 रनों के योगदान से महज 19 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मथुरा के गेंदबाज माधव ने दो व विशाल ने एक विकेट हासिल किया। ‘मैन ऑफ द मैच’ हर्ष त्यागी को चुना गया। अंपायरिंग एच अब्बास व सलीम हुसैन ने की और स्कोरिंग जीतू यादव ने की। आज रविवार को अलीगढ़ व फिरोजाबाद के बीच मैच खेला जाएगा। इस दौरान राजकपूर, इरशाद मेव, जावेद अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें