प्रेमिका के मना करने पर दोनों मेें झगड़ा भी हुआ। नवनीत ने दोबारा उसे वीडियो कॉल की। फिर से दोनों की लड़ाई हुई। तब नवनीत ने कहा कि गंगा में कूदकर मरने जा रहा हूं। उसके बाद फोन काट कर वह गंगा में कूद गया।
प्रेमिका के मिलने न आने से आहत एक युवक सोमवार को गंगा बैराज से गंगा में कूद गया। देर शाम तक पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार को दोबारा गोताखोर तलाश शुरू करेंगे।
विज्ञापन
मसवानपुर निवासी 21 वर्षीय नवनीत उर्फ छोटू एक निजी फर्म में काम करता था। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह नवनीत घर से निकला। करीब सवा नौ बजे उसने बहन को मैसेज भेजा कि मम्मी-पापा का ख्याल रखना, मैं जा रहा हूं। इसके बाद वह गंगा बैराज पहुंचा और शिवली (कानपुर देहात) निवासी अपनी प्रेमिका को फोन कर मिलने बुलाया।
प्रेमिका के मना करने पर दोनों मेें झगड़ा भी हुआ। नवनीत ने दोबारा उसे वीडियो कॉल की। फिर से दोनों की लड़ाई हुई। तब नवनीत ने कहा कि गंगा में कूदकर मरने जा रहा हूं। उसके बाद फोन काट कर वह गंगा में कूद गया।
विज्ञापन
युवती ने नवनीत के परिजनों को फोन कर इसकी जानकारी दी। कोहना इंस्पेक्टर आदेश चंद्र ने बताया कि परिजनों के कहने पर गोताखोर को लगाकर गंगा में तलाश कराई गई लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला।
बैराज की मिली लोकेशन, सीसीटीवी कैमरे बंद
पुलिस के मुताबिक नवनीत के मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली गई तो उससे पुष्टि हुई कि वह बैराज आया था। वहीं पर उसका मोबाइल बंद हुआ है। जब बैराज पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता चला कि कैमरे बंद पड़े हैं। अगर कैमरे चल रहे होते तो पता चल जाता है कि कोई शख्स गंगा में कूदा है या नहीं।