फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मां की तेरहवीं का बचा खाना फेंकने गई युवती को तालाब के पास खींच ले गया युवक, पार की हैवानियत की हदें

Wed, 24 Jun 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पीटा। आरोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को तालाब के पास खींचकर युवक ने रविवार रात दुष्कर्म किया। युवती को तलाशते हुए मौके पर पहुंचे परिजन ने युवक को पकड़ कर पीट दिया। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवती की मां की तेरहवीं बीते रविवार को थी। रिश्तेदार और परिचित तेरहवीं भोज में आए थे। युवती ने बताया कि वह मकान के पीछे बचा हुआ खाना डालने गई थी। इस दौरान नरेंद्र ने उसे पकड़ लिया और गांव के बाहर स्थित तालाब के पास ले जाकर दुष्कर्म किया।
Trending Videos

उधर, दूसरी ओर युवती के वापस घर न पहुंचने पर परिजन उसे तलाशने निकले। गांव के बाहर तालाब के पास परिजन ने नरेंद्र को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का इलाज चल रहा है। तबीयत सही होते ही उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें