फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: पुलिस के पीटने पर युवक ने खा लिया सल्फास, हालत बिगड़ने पर पुलिस दरवाजे से भाग खड़ी हुई

Tue, 23 Jun 2020 03:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
पुलिस के पीटने पर युवक ने खा लिया सल्फास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में कन्नौज जिले के तालग्राम थाने के त्यौर ककराई गांव में पुलिस की पिटाई से आहत होकर एक युवक ने सल्फास खा लिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बंटवारे को लेकर घर में कुछ दिनों से विवाद हो रहा था।
विज्ञापन


ककराई गांव में पूर्व फौजी सुरेश चंद्र के तीन पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सुनील के अलावा सुशील व गौरव हैं। सुनील की शादी हो गई है। दो भाइयों की शादी नहीं हुई है। सोमवार शाम से जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद हुआ। छोटे भाई सुशील ने बड़े भाई सुनील की शिकायत बेहटा चौकी में की।

पुलिस ने डाट-डपट कर मामला शांत कर दिया था। मंगलवार सुबह फिर विवाद हो गया। जिस पर मां शकुंतला देवी ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस घर पर पहुंची और काफी लोगों के सामने सुनील को पीट दिया। उससे थाने चलने की बात कही।
विज्ञापन


इसी बीच सुनील घर के अंदर कपड़े पहनने का बहाना बनाकर गया और सल्फास खाकर बाहर आ गया। कुछ ही देर में हालत बिगड़ने लगी। युवक की हालत बिगड़ती देख पुलिस भागने लगी। अवकाश पर आए युवक के फौजी चाचा मनोज कुमार ने पुलिस को ललकारा और अस्पताल ले जाने को कहा। पुलिस युवक को सीएचसी तालग्राम लेकर आई, जहां से सौ शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें