Hardoi News: बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर ने युवक से मारपीट कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हरदोई जिले में रंगदारी देने से इनकार करने पर एक हिस्ट्रीशीटर ने परसोला निवासी शख्स पर चाकू निकाल लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। इसके बाद भी हिस्ट्रीशीटर ने मारपीट करने की कोशिश की। पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के परसोला निवासी मनोज रविवार को बिलग्राम में एक दुकान पर चाय पी रहा था। इसी दौरान बिलग्राम कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर सचिन वहां आ गया और 50 हजार रुपये की मांग करने लगा। रुपये न होने और भविष्य में न दे पाने की बात मनोज ने कही, तो उसने फल की दुकान से चाकू उठाकर हमला कर दिया।
दुकानदार ने किसी तरह उसे बचाया। इसी बीच मौके पर कुछ लोग आ गए, तो हिस्ट्रीशीटर वहां से चला गया। पूरी घटना का वीडियो भी कुछ लोगों ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।