कन्नौज जिले में उधार दिए पैसे मांगने पर आरोपियों ने परिवार को बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से घायल युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक की पत्नी समेत परिवार के तीन घायलों का इलाज चल रहा है। युवक की मौत के बाद आरोपी घरों में ताला डालकर फरार हो गए हैं।
इस पर मेहंदी हसन ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे फैमिन के 28 वर्षीय पुत्र मुश्ताक, 22 वर्षीय इश्ताक ने गाली देने का विरोध किया। इस पर मेहंदी हसन के पुत्र शमशेर, सलामत तुल्ला, पिंटू और रुखसाना ने लाठियों से मुश्ताक और इश्ताक की बेरहमी से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने पहुंचीं मुश्ताक की पत्नी गुड्डन बेगम और इश्ताक की पत्नी रेशमा को भी पीटकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान कानपुर के अस्पताल में मुश्ताक ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि फैमिन की तहरीर पर घटना वाली रात आरोपी सलामत तुल्ला, पिंटू, रुखसाना और शमशेर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया था। मुस्ताक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।