जिला अस्पताल के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हमीरपुर जिले में शहर के कालपी हाईवे पर रविवार सुबह एक युवक का अर्धनग्न शव बरामद हुआ। शरीर पर कई जख्म थे। पुलिस के काफी प्रयास से करीब नौ घंटे बाद ब्रह्माडेरा के लोगों ने सोशल मीडिया पर युवक की फोटो देख उसकी शिनाख्त की। घटना के पीछे मवेशियों से फसल चराने के विरोध पर पड़ोसी गांव के लोगों पर हत्या का आरोप है। परिजनों ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। है।
हमीरपुर-कालपी हाईवे पर कुरारा पुलिस ने रविवार सुबह करीब छह बजे एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। युवक के दाहिने हाथ पर कलावा बंधा था। उसके सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान थे। दोनों पैर और हाथ कीचड़ से सने थे। इस बारे में कोतवाली के ब्रह्माडेरा निवासी जयनारायन निषाद ने बताया दोपहर तीन बजे सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवक के शव की फोटो देखी। जिसकी शिनाख्त उसने अपने पुत्र सुनील (22) के रूप में की। उन्होंने बताया गांव से चार किमी दूर चंदूपुर गांव के पास उसका खेत है। मौजूदा में करीब 150 बीघे में ज्वार की फसल भी लगी है। अन्ना मवेशियों से फसल बचाव के लिए उसका पुत्र सुनील रात में खेत पर रहता था।