फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन के घर जा रही थी लड़की, युवक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

Mon, 04 Feb 2019 11:06 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में संडीला-उन्नाव मार्ग पर धर्मकांटा के पास रविवार रात पड़ोस के गांव में बहन के घर जा रही युवती से एक युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी से कुछ बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। युवती के शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती रविवार की रात पड़ोस के गांव में बहन के घर जा रही थी। संडीला-उन्नाव मार्ग पर धर्मकांटा के पास पड़ोस के गांव निवासी देशराज ने उसे पकड़ लिया और पास में ही एक कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके चीखने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें