फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी के अपमान पर कांग्रेसियों ने इस तरह किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 04 Feb 2019 08:31 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महात्मा गांधी के पुतले पर पिस्टल से फायर करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यूपी के हरदोई जिले में कांग्रेसियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर गोली चलाने वाले के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की। सोमवार को तिकुनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियाें ने आरोप लगाया कि गोली चलाने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं के करीबी होने के कारण इसके मुख्य दोषी को को मोदी सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन

 

उन्होंने गांधीजी के पुतले पर पिस्टल से फायर किए जाने, नाथूराम गोडसे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए जाने की निंदा की। घटना के विरोध में पुलिस लाइन के सामने तिकोनिया पार्क में जुटे कांग्रेसियों नेे गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी सत्य और अहिंसा की विचारधारा की हत्या नहीं होने देने के संकल्प वाले कार्ड भी लिए थे।

पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि 30 जनवरी को जब पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस पर उन्हें याद कर रहा था, उस दिन हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे एवं उनके समर्थकों ने गांधी जी का पुतला बनाकर उस पर पिस्टल से गोलियां चलाईं। बापू के हत्यारे नाथूराम गोडसे के जिंदाबाद के नारे लगाए गए। ये देशद्रोही कृत्य है। भाजपा और संघ का देश विरोधी चरित्र जनता के सामने आ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें