फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा स्नान करने गए दो भाई डूबे, नाविक ने एक युवक को बचाया, दूसरे की तलाश जारी

Sun, 02 Jun 2019 10:29 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
गंगा में डूबे युवक की तलाश करते गोताखोर साथ में पुलिस, परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले में गंगा स्नान करने गए दो भाई अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गए। नाविक ने आनन-फानन नदी में कूदकर एक की जान बचा ली। दूसरे की तलाश जारी है।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भोलेपुर की इंदिरा कॉलोनी निवासी रजत(25) चौधरी पुत्र राजाराम रविवार सुबह कन्नौज के छिबरामऊ के मोहल्ला बिरतिया निवासी बहनोई हरिशंकर बहन अर्चना और बड़े भाई विशाल(28) के साथ पांचाल घाट में गंगा स्नान करने गया था।

 

गंगा स्नान के दौरान विशाल और रजत गंगा में डूबने लगे। नाविक विशाल को बचाने में सफल रहा जबकि रजत गंगा में डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रजत की तलाश में गोताखोर लगा दिए हैं। 1 घंटे की मशक्कत के बाद भी रजत का कुछ पता नहीं चल सका। रजत शहर की एक बाइक एजेंसी पर काम करता था। इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें