फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक न रोकने पर सिपाहियों ने मारी टक्कर, शुरू हुई पुलिस की जानलेवा पिटाई, युवक की मौत से मचा बवाल

Sat, 13 Oct 2018 08:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोतवाल से होती नोकझोंक  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद में एक युवक किसी काम से ग्राम प्रधान से मिलने गया था। वह अपने दोस्त के साथ लौट रहा था। इस दौरान सिपाहियों ने बाइक रोकने का इशारा किया। उसके न रुकने पर युवक की बाइक में टक्कर मार गिरा दिया। युवक के गिरते ही सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद सिपाही युवक की बाइक लेकर चले गए। प्रधान उसे शहर के प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साए लोगों ने फतेहगढ़ फर्रुखाबाद पर जाम लगा दिया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। 
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला दरीबा पश्चिम निवासी राजीव उर्फ रामू पांडेय (30) पुत्र पुत्तूलाल शुक्रवार दोपहर को मोहल्ला सुनारवाली गली निवासी जीतू यादव के साथ बाइक से शमसाबाद के गांव अद्दूपुर में प्रधान राजू यादव से मिलने गए थे। वहां से शाम को वापस बाइक से आ रहे थे। जुआ की सूचना पर थाना शमसाबाद पुलिस के अद्दूपुर पहुंचने से पहले ही जुआरी भाग चुके थे। पुलिस कर्मी लौट रहे थे कि तभी रास्ते में अद्दूपुर गांव के निकट ही दो पुलिस कर्मियों ने राजीव की बाइक रुकवाने का प्रयास किया। बाइक न रोकने पर सिपाहियों ने राजीव की बाइक में टक्कर मार दी। संतुलन खोने के कारण बाइक गिर पड़ी। जीतू यादव वहां से भाग गया। राजीव को दो सिपाहियों ने पकड़ लिया। आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने राजीव की पिटाई की और बाइक लेकर चले गए। राजीव वहीं घायलावस्था में पड़ा रहा। कुछ देर बाद जीतू वहां पहुंच गया। उसने मामले की सूचना प्रधान राजू यादव को दी।

प्रधान अपने परिचित की कार से राजीव को लेकर शहर के दो नर्सिंग होम में गए। वहां इलाज करने से मना कर दिया गया। इसके बाद रात करीब आठ बजे प्रधान उसे आवास विकास तिराहा स्थित नर्सिंग होम में लेकर पहुंचे। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसकी सूचना पाकर राजीव का बड़ा भाई लल्ला पांडेय परिवार के अन्य लोगों के साथ नर्सिंग होम पहुंच गया। परिजनों व उनके साथियों ने आवास विकास तिराहे पर बल्लियां डाल कर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो...

शहर के आवास विकास तिराहे पर जाम लगाए लोग  - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, शहर कोतवाल राजेश पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी की आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एएसपी व शहर कोतवाल से नोकझोंक हो गई। एएसपी ने किसी तरह जाम लगाए लोगों को शांत किया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इस बीच पुलिस ने दबाव बनाकर जाम खुलवा दिया। शव को एएसपी ने लोहिया अस्पताल भेज दिया। एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए सीओ को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

राजीव जरदोजी का काम करता था। उसके एक माह पहले बेटा हुआ था। उसकी एक बेटी आठ साल की गुनगुन और छह साल की आयुषी है। उसकी पत्नी सवित्री व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर भाजपा नेता प्रांशुदत्त द्विवेदी भी पहुंच गए। 

जाम लगाने वालों पर होगी कार्रवाई 
अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने कहा कि यदि कोई घटना हुई थी तो पहले पुलिस को बताना चहिए था। जाम लगाना सही नहीं है। इसके चलते एएसपी ने जाम लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही तो नंदी संकल्प सेना के विक्रांत अवस्थी भड़क गए। किसी तरह उन्हें शांत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें