फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार हुआ युवक, दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Wed, 15 May 2019 11:43 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में बेकनगंज में विदेश भेजने के नाम पर तौफीक अहमद से 80 हजार रुपये की ठगी हो गई। तीन महीने तक वीजा न मिलने का हवाला देकर एक टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी मालिक व एजेंट उसे टरकाता रहा। पीड़ित ने दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


हीरामन का पुरवा निवासी तौफीक ने बताया कि नौकरी के लिए कतर जाना था। पांच महीने पहले उसने बेकनगंज स्थित असर टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी में संपर्क किया। कंपनी के मालिक इलाके के मुन्ना कुरैशी ने दो बार में 80 हजार रुपये लिए और बेलसर रोड, फैजाबाद निवासी एजेंट अब्दुल सलाम से मिलवाया। वह मेडिकल के लिए उसे लखनऊ ले गया। वहां भी साढ़े तीन हजार रुपये वसूले। उसके बाद मुंबई बुलाकर पांच दिनों तक इधर-उधर टहलाता रहा। आखिर में कहा कि वीजा नहीं आया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें