फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कानपुर में थाने के पास युवक की पीट-पीटकर हत्या, नकाबपोश पांच बदमाशों ने किया हमला

Thu, 09 May 2019 02:19 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
कानपुर में स्वरूप नगर थाने के पास बुधवार रात नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को पीट-पीट कर मार डाला। बीच बचाव कर रहे उसके दोस्त को भी बदमाशों ने जमकर पीटा और फिर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को हैलट में भर्ती कराया। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दी। मौके पर सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह चौहान भी पहुंचे।
विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के गुरुनानक नगर निवासी सरनजीत सिंह उर्फ प्रिंस(28) शास्त्री नगर काकादेव में अपनी ससुराल में रहते थे। वह तिलक नगर स्थित शॉपिंग कांप्लेक्स मेगा बास्केट में काम करते थे। बुधवार रात करीब 11 बजे सर्वोदय नगर निवासी अपने दोस्त शिवा केसाथ शोरूम से स्कूटी से घर के लिए रवाना हुआ था।

शिवा के मुताबिक स्वरूप नगर थाने से पहले गोल्ड जिम के पास दो बाइकों से पांच लोग आए और उनको रोक लिया। सभी के चेहरे नकाब से ढके हुए थे। रुकते ही चारों ने ताबड़तोड़ लोहे की रॉड से प्रिंस और शिवा को पीटने लगे। उसके बाद वह फरार हो गए। राहगीरों ने फौरन पुलिस को सूचना दी और दोनों को हैलट पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बताया कि प्रिंस की पहले ही मौत हो चुकी है। शिवा के हाथ, पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन


घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। बाकी जांच में पूरी घटना स्पष्ट होगी। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-अजीत सिंह चौहान,  सीओ स्वरूप नगर 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें