फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी से अवैध संबंधों के विरोध में छोटे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर उतरा था सगे भाई को मौत के घाट

Wed, 14 Aug 2019 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आरोपी भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में एक सप्ताह पहले नौबस्ता गल्ला मंडी परिसर में मृत मिले चाय दुकानदार रोहित पांडेय (23) की हत्या उसके छोटे भाई ने ही की है। बताया जाता है छोटे भाई मोहित के भाभी से प्रेम संबंध थे। बड़ा भाई इसका विरोध करता था। इसी के चलते साथी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मोहित, उसके साथी और भाभी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आज घटना का खुलासा कर सकती है। मूलरूप से सुल्तानपुर खजूरी निवासी रोहित की गल्ला मंडी में चाय की दुकान है। वह परिवार समेत द्विवेदी नगर में रहता था। परिवार में पत्नी, पिता जयप्रकाश, मां, बहन और छोटा भाई मोहित है।
 

 

दूसरे चाय दुकानदार के भाई को नामजद कर किया पुलिस को गुमराह

चार अगस्त की सुबह 11 बजे दुकान बंद करने के बाद से रोहित लापता था। छह अगस्त को पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शाम को शव गल्ला मंडी परिसर में बने शौचालय में पड़ा मिला था। फोरेंसिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रोहित की गला रेतकर हत्या की पुष्टि हुई थी। थाना प्रभारी समर बहादुर सिंह का कहना है कि अभी तक की जांच में भाभी से संबंध के चलते हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक के छोटे भाई समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 
भाई की हत्या में किसी को उस पर शक न हो, इसलिए मोहित ने गल्ला मंडी परिसर के दूसरे चाय दुकानदार के भाई रोहित दुबे पर शक जताकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसने बताया था कि रोहित मंडी के गार्डों के पीटने के बाद उससे खुन्नस रखता था। वह गार्ड को सबक सिखाना चाहता था। यह बात भाई ने गार्डों को बता दी थी, जिसकी जानकारी पर उसने भाई को देख लेने की धमकी दी थी।   
 
 
विज्ञापन

भाई की हत्या में साथी को दिए 15 हजार

मोहित ने बड़े भाई को रास्ते से हटाने की साजिश पहले रच ली थी। उसने सागरपुरी निवासी दोस्त को शामिल किया। उसे 15 हजार रुपये भी दिए। साजिश के अनुसार उसका साथी दुकान पहुंचा और शराब पीने के लिए रोहित को साथ ले गया। रोहित को नशे मेें धुत करने के बाद साथी ने मोहित को बुलाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसका गला रेत दिया।
 
घटनास्थल पर अक्सर पीते थे शराब
पूछताछ में मोहित और उसके साथी ने बताया कि घटनास्थल पर वे अक्सर शराब पीते थे। बंद शौचालय और झाड़ियों के चलते कोई भी वहां आता-जाता नहीं था। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों उसी गली से होकर दूध मंडी पहुंचे। वहां से निकलकर साथी सागरपुरी और वह अपने घर पहुंच गया था।
 
साथी के फोन पर ढूंढने का बहाना करके घर से निकला था
मोहित ने बताया कि साजिश के तहत रोहित के नशे में धुत होने के बाद साथी ने उसे फोन करके सूचना दी। इस पर वह भाई को ढूंढने जाने का बहाना करके घर से निकला था। मंडी के गेट से घुसने के बाद वह सीधे घटनास्थल पहुंचा, जहां भाई नशे में धुत पड़ा था। साथी ने भाई को पकड़ा और उसने चाकू से गला रेत दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें