फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर ट्रैक पर उसरगांव के पास पटरी में फ्रैक्चर, थमी ट्रेनों की रफ्तार रोककर चलाई गईं ट्रेनें

Wed, 14 Aug 2019 12:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
जालौन में झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर उसरगांव स्टेशन के पास  रेलवे लाइन में फ्रैक्चर आ गया। पेट्रोलिंग कर रहे कीमैन लालता प्रसाद ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जैसे ही यह सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। फिर सुल्तानपुर से लोकमान्य जाने वाली 12144 ट्रेन को कालपी स्टेशन पर एक घंटे रोका गया।
विज्ञापन


इसके बाद आने वाली सभी ट्रेनों को कासन आर्डर देकर बीस की स्पीड से निकाला गया। मंगलवार सुबह 6,30 बजे कीमैन लालता प्रसाद कालपी व उसरगांव सेक्शन के बीच पेट्रोलिंग कर रहा था, उसने रेलवे के किलोमीटर 1255 के पास रेलवे ट्रैक में फ्रैक्चर देखा तो इसकी सूचना उसरगांव स्टेशन मास्टर रमेश बाबू और पीडब्ल्यूूआई ओमनरेश को दी।

 
विज्ञापन

फ्रैक्चर की सूचना पर हड़कंप मच गया। कालपी स्टेशन मास्टर को भी फ्रैक्चर होने की सूचना दी गई। इसके बाद गोरखपुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन नंबर 12541, सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली 12144 को कालपी स्टेशन पर एक घंटे तक रोका गया।

इसके बाद ट्रेन चालक को  कासन आर्डर देकर बीस की स्पीड से निकलने को कहा गया। इसके अलावा झांसी की ओर से आने वाली झांसी लखनऊ इंटरसिटी, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर जाने वाली 12542, लोकमान्य तिलक से लखनऊ जाने वाली सुपरफास्ट 12107 को भी कासन आर्डर देकर निकाला गया।

जबकि प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक को जाने वाली ट्रेन नंबर 12174 उद्योगनगरी को भी कासन आर्डर से निकाला गया। झांसी लखनऊ पैसेंजर 51813, कानपुर से झांसी जाने वाली 51804 पैसेंजर को भी सतर्कता आदेश देकर बीस की स्पीड से निकाला गया। सुबह 6.30 बजे से चार बजे तक रेलवे की इंजीनियरिंग विभाग की टीम ने काम किया। तब कहीं जाकर रेलवे ट्रैक की मरम्मत की गई और यातायात बहाल किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें