फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई की इस आदत से तंग आकर कुल्हाड़ी से काट दी गर्दन, गांव में फैली सनसनी

Mon, 09 Jul 2018 06:07 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। इस निर्मम हत्या के बाद से पूरा गांव सहमा हुआ है। जानें पूरा मामला... 
विज्ञापन


यह घटना फतेहपुर जिले के मलवां थाना क्षेत्र में मजरे जैनपुर की है। यहां छोटे भाई महेंद्र पटेल ने बड़े भाई दीपक पुत्र रतन लाल को कुल्हाड़ी से काट डाला। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई।

परिजनों ने बताया की बड़ा भाई दीपक शराब का लती था और अपने हिस्से की जमीन बेच चुका था। वह शराब पीने के लिए आएदिन पैसे मांगकर घर में झगड़ा करता था।

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को अंजाम देने के बाद से छोटा भाई महेंद्र पटेल फरार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें