फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में रोड़ा: पंजाब से UP पहुंचीं 2 लड़कियां, प्रेमी के घर में एंट्री के बाद सहेली ने बुलाई पुलिस

Mon, 20 Jul 2026 12:29 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

Fatehpur News: पंजाब से पुलिस परीक्षा देने की बात कहकर दोनों युवतियां घर से निकली थीं। युवती प्रेमी के घर पहुंची। सहेली ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनपुर थाना क्षेत्र के मड़ौली गांव में रविवार दोपहर पंजाब की दो युवतियों एक युवक के घर पहुंच गईं। इसी बीच युवती, युवक (प्रेमी) के साथ रहने की बात कहने लगी। इस पर युवती की सहेली ने पुलिस को सूचना दे दी। पंजाब प्रांत की दो युवतियां रविवार दोपहर अचानक मड़ौली गांव निवासी एक युवक के घर पहुंच गईं। कुछ देर बाद दूसरी युवती ने पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन


पंजाब की युवती ने बताया कि उसकी सहेली कानपुर में पुलिस का पेपर होने की बात कहकर उसे यहां लेकर आई थी। यहां पहुंचने के बाद वह युवक के घर में रहने की जिद करने लगी। उसने सहेली से वापस चलने को कहा लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसके बाद वह घर से निकलकर पुलिस को सूचना देने पहुंच गई। पुलिस दोनों युवतियों को लेकर थाने चली गई।
विज्ञापन

किशनपुर थानाध्यक्ष मनीष सिंह ने बताया कि मड़ौली गांव निवासी युवक पहले पंजाब में रहता था। यहां से युवतियों से उसकी दोस्ती हुई थी। युवती पुलिस का पेपर देने आई थी। युवक को भी पंजाब जाना था इसी वजह से युवतियां उसके घर पहुंच गई थीं। युवतियों के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें