दूसरी मंजिल पर फांसी के फंदे पर झूली युवती
स्थानीय लोगों और प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले घर में पिता और भाई के बीच किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई थी। इस दौरान युवती काफी तनाव में आ गई। विवाद के बाद वह मकान की दूसरी मंजिल में चली गई और कमरे के भीतर साड़ी का फंदा बनाकर उससे लटक गई। कुछ देर बाद जब परिजन ऊपर पहुंचे, तो युवती को फंदे से लटकता देख उनके होश उड़ गए।
परिजनों के बयानों पर गहराया संदेह
घटना के बाद परिजनों का रवैया भी सवालों के घेरे में आ गया है। बताया जा रहा है कि परिजन पूरे मामले को दबाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। परिजनों द्वारा युवती के लंबे समय से बीमार होने और उसी के चलते मौत होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, घटना के वक्त घर में हुई कहासुनी और मौके की परिस्थितियों को देखते हुए मामला पूरी तरह संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई करने की बात कह रही है।