फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: खाकी पहनने का सपना टूटा तो चुना मौत का रास्ता; पुलिस भर्ती में असफल होने पर युवती ने लगाया फंदा

Sun, 02 Aug 2026 10:37 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

Kanpur News: बिल्हौर क्षेत्र के शिवराजपुर थाना अंतर्गत दुर्गापुर गांव में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में चयन न होने से आहत 24 वर्षीय युवती ने शुक्रवार रात कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह उसका शव लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतका हर्षिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में मिली असफलता ने एक और होनहार बेटी की जिंदगी की डोर तोड़ दी। कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर गांव में परीक्षा परिणाम में चयन न होने से आहत एक 24 वर्षीय युवती ने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शनिवार सुबह जब परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा, तो युवती का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।

विज्ञापन

निजी स्कूल में पढ़ाकर कर रही थी तैयारी

दुर्गापुर गांव निवासी रामलखन की 24 वर्षीय पुत्री हर्षिता बेहद होनहार और महतवाकांक्षी थी। वह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी हुई थी। उसका सपना पुलिस विभाग में भर्ती होकर देश और समाज की सेवा करना था। इसके लिए उसने हाल ही में आयोजित हुई उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी और पिछले काफी समय से इस परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।

27 अंक कम रहने से टूट गया था मनोबल

परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार को जब पुलिस भर्ती का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, तो हर्षिता ने उत्सुकता से अपना रोल नंबर चेक किया। कटऑफ से महज 27 अंक कम रह जाने के कारण उसका चयन नहीं हो सका। कड़ी मेहनत के बाद भी असफलता मिलने से वह गहरे अवसाद में चली गई। दिनभर वह चुपचाप और शांत रही। रात में परिजनों के साथ खाना खाने के बाद वह हमेशा की तरह अपने कमरे में सोने चली गई।

सुबह खिड़की से देखा तो उड़ गए होश

शनिवार की सुबह जब काफी देर तक हर्षिता अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो मां कांति देवी उसे जगाने के लिए कमरे के पास पहुंचीं। उन्होंने कई बार दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका होने पर जब मां ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, तो उनके पैर तले जमीन खिसक गई। हर्षिता का शव कुंडे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। मां की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन एकत्र हो गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना पर शिवराजपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन

शिवराजपुर थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला परीक्षा परिणाम में असफलता से आहत होकर खुदकुशी करने का सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें