फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इस्कॉन गीता प्रतियोगिता में निखरी युवा प्रतिभाएं

विज्ञापन
वैल्यू एजुकेशन प्रतियोगिता की विजेता छात्र छात्रा्ओ के साथ  महापौर - फोटो : मंदिर प्रबंधन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

गीता जयंती के उपलक्ष्य में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से वैल्यू एजुकेशन प्रतियोगिता हुई, जिसमें युवा प्रतिभाओं को निखारा गया। शहर के 40 स्कूलों के करीब तीन हजार छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उन्हें वैदिक संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना का ज्ञान देने के साथ ही सद्गुण और नैतिकता की भावना को विकसित करने का तरीका बताया गया। मुख्य अतिथि महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि भागवत गीता छात्रों के साथ ही अभिभावकों के लिए भी आवश्यक है।
विज्ञापन


इससे प्राप्त ज्ञान से बच्चों में सद्गुण और नैतिकता का विकास होता है। मैनावती मार्ग स्थित इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष प्रेम हरिनाम प्रभु ने छात्रों को भागवत गीता के नियमित अध्ययन से मानसिक तनाव से मुक्ति और जीवन की दिशा प्राप्त करने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता निर्देशक चंदन प्रभु ने बताया कि आयोजन का इसका उद्देश्य युवा पीढ़ी में वैदिक ज्ञान व आध्यात्मिक चेतना का बीजारोपण करना है। गणेश इकोस्फीयर लिमिटेड के शरद शर्मा ने सीएसआर प्रायोजन के लिए विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन




ये रहे विजेता
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन की अक्षिता सिंह और रातनलालनगर के चिंटल्स स्कूल की अलीना कटियार को प्रथम आने पर साइकिल दी गई। सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के अवनीश मौर्य, पं. दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय के अरनव सिंह और चिंटल्स स्कूल की यशिका सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं। इन्हें स्मार्ट वॉच मिली। अन्य 45 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, टी-शर्ट्स, पानी की बोतल दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें