उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पुलिस सवालों के घेरे में हैं। चोरी के मामले में हिरासत में लिए गए युवक ने थाने में फांसी लगा ली। घटना के बाद पुलिस के होश उड़ गए।
दरअसल, जालौन के चुर्खी थाने में एक युवक ने संदिग्ध हालात में फांसी लगा ली। पुलिस ने युवक को चोरी के मामले में हिरासत में रखा था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को पुलिस ने चार दिन से थाने में बैठा रखा था।
मृतक युवक का नाम मुनीश्वर था, जो गांव सीकरी रहमानपुर का रहने वाला था। फिलहाल पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले में पुलिस का कहना है कि मृतक युवक पर गांव की अनिता नाम की महिला ने चोरी का आरोप लगाया था। कुछ जेवर भी मुनीश्वर के पास से बरामद किए गए थे, पुलिस मुनीश्वर से पूछताछ कर रही थी। लेकिन देर रात बैरेक के बाथरूम में शर्ट से फांसी लगा ली। एसपी स्वामी प्रसाद भी मौके पर पहुंचे हैं।