फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'पत्नी ने धोखा दिया, मैं मर रहा हूं, लौटकर आऊंगा, लड़कों के बारे..'; सुसाइड से पहले युवक ने बयां किया दर्द

Sat, 03 May 2025 11:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बांदा

सार

बांदा में एक युवक ने कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जान देने से पहले युवक ने फेसबुक पर वीडियो अपलोड किया। इसमें उसने कहा कि पत्नी ने धोखा दिया है, सरकार को लड़कों के बारे में भी कुछ सोचना चाहिए।
विज्ञापन
हबीब का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बांदा में सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां कर एक युवक हबीब (28) ने तमंचे से गोली मार कर आत्महत्या कर ली। हबीब ने पत्नी, साले और सास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वीडियो में हबीब ने अपील की है कि सरकार लड़कों के बारे में भी कुछ सोचे।
विज्ञापन


गिरंवा थाना क्षेत्र के रीगा गांव निवासी हबीब (28) की पत्नी रुबीना डेढ़ माह से अपने मायके शहर के खुटला मोहल्ला में रह रही थी। इस बीच रुबीना ने पति को कभी फोन भी नहीं किया। पत्नी के मायके से न आने पर हबीब परेशान था। बृहस्पतिवार रात वह दूसरे घर में अपने पिता के पास पहुंचा। 

उन्होंने उससे खाना खाने के लिए कहा। कुछ देर रुकने के बाद हबीब बिना खाना खाए ही वापस आ गया। यहां खुद को गोली मारने से पहले उसने फेसबुक पर अपनी पीड़ा का वीडियो अपलोड किया। फिर माथे पर तमंचा सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन


पिता सुबराती के मुताबिक, रुबीना के मायके जाने के बाद बेटा हबीब परेशान रहता था। अक्सर झगड़ा करने की बात करता था, लेकिन वह उसे समझा देते थे। उनका एक बेटा इस्लाम मुंबई, दूसरा बेटा रफीक रायपुर और तीसरा बेटा शरीफ सऊदी में है। हबीब घर में किराने की दुकान चलाता था।

दोस्तों से लिया तमंचा
ये जो हथियार मेरे पास है भाइयों और मां-बाप को नहीं पता। मैंने दोस्तों से लिया था। पत्नी, साले और सास ने मुझे मरने को मजबूर किया। लेकिन मैं लौटकर जरूर आऊंगा। मेरे मां-बाप, भाइयों को परेशान न किया जाए। मेरे मां-बाप, भाई मुझे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैं मजबूर हूं। मेरे मां-बाप को संभालना भाइयों। मैंने सच्ची मोहब्बत की थी, छोड़ भी सकता हूं। मैं पत्नी की वजह से नहीं अपनी बदकिस्मती की वजह से मर रहा हूं...।
विज्ञापन

मैं लौटकर आऊंगा...
मैं मर रहा हूं, लेकिन लौटकर जरूर आऊंगा। ऊपर वाले से दुआ करूंगा कि मुझे फिर से नीचे भेजें। भाई, मम्मी-पापा मुझे माफ करना। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं ऐसा नहीं था। मैंने अपनी पत्नी से प्यार किया, लेकिन उसने मुझे धोखा दिया। मेरी सरकार से प्रार्थना है कि लड़कों के बारे में भी सोचा जाए। अब अगले जन्म में मिलूंगा।

यह भी पढ़ें: नैनीताल कांड: दर्दनाक कहानी... भागती दुनिया में 10 दिन घुटनों के बल रेंगती रही मासूम; डॉक्टरों ने तड़पने को छोड़ा



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें