फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूदखोरों से त्रस्त युवक ट्रेन से कटा, ब्याज वसूलने के लिए देते थे गालियां, सरेराह करते थे पिटाई

Mon, 06 Jan 2020 12:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में सूदखोरों की प्रताड़ना से खौफजदा फजलगंज निवासी युवक ने रविवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। उसकी तलाश में जुटे घरवालों ने क्षतविक्षत शव देखा तो गश खाकर गिर गए। तहरीर न मिलने की वजह से अभी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई।
विज्ञापन


नजीराबाद निवासी राजकुमार (27) खिलौनों की दुकान पर काम करता था। भाई अनिल ने बताया कि परिवार की माली हालत खराब होने की वजह से राजकुमार ने कुछ लोगों से रुपये उधार लिए थे। कर्ज देने वाले सूदखोर ब्याज वसूलने के लिए हर सप्ताह उसकी दुकान पर पहुंचते थे।

 
विज्ञापन

गालियां देकर उसे दुकान से बाहर बुलाते और रुपये न मिलने पर सरेराह पिटाई करते थे। मुफलिसी से जूझ रहा राजकुमार और उसका परिवार सूदखोरों के डर से थाने में उनकी शिकायत भी नहीं कर रहा था। रोज की इस प्रताड़ना से परेशान राजकुमार अवसाद का शिकार हो गया था।

15 दिन से वह दुकान नहीं जा रहा था। बाइक सवार सूदखोर घर आने लगे और मोहल्ले में घूमकर उसे गालियां देते थे। रविवार को राजकुमार बिना किसी को बताए घर से निकल गया। काफी देर तक वापस नहीं आया तो तलाश शुरू हुई।

पता न चलने पर परिवारीजन फजलगंज थाने पहुंचे तो पुलिस उन्हें गुमटी बाबा सिंह की ढाल के पास रेलवे क्रासिंग पर ले गई, जहां उसका क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर फजलगंज अमित कुमार तोमर ने बताया कि बेटे की मौत से दुखी परिवार अभी तहरीर नहीं दे पाया है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सूदखोरों का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें