फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बंदरों के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जसवंतनगर। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को आंगन में खड़े युवक पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें वह लहूलुहान हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने बंदरों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे मुहल्ला कटरा पुख्ता निवासी अभिषेक (30) अपने घर के आंगन में खड़े थे। तभी बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। परिजनों ने किसी तरह बंदरों को भगाया और घायल अभिषेक को तत्काल सीएचसी ले जाया गया। अस्पताल में टिटनेस का इंजेक्शन उपलब्ध नहीं था। बाजार से इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ा। मुहल्ले के विनय पांडेय, प्रदीप कुमार, राहुल, जाकिर अली,अमन, आशीष, विनोद, कैलाश ने बताया कि बंदर महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहे हैं। पहले भी बंदरों के हमले से कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें