फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ब्लॉक प्रमुख ने लगाए बीईओ पर अनियमितता के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
चकरनगर। चकनगर ब्लॉक के बीईओ पर ब्लाॅक प्रमुख राधा देवी एवं प्राथमिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने अनिमितता बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत सीडीओ को भेजे पत्र में की है।
विज्ञापन


सीडीओ अजय कुमार गौतम को लिखे शिकायती पत्र में बीईओ चकरनगर पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने लगभग 150 शिक्षकों को नोटिस देकर अवैध वसूली की है। इसके साथ ही 20 से अधिक विद्यालयों में शिक्षक एवं शिक्षा मित्र हमेशा नदारत रहते हैं और बीईओ उनपर कोई कार्रवाई न कर धन उगाई करते हैं।
ब्लॉक प्रमुख राधा देवी ने उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराए जाने की मांग की है। इनका आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत बीएसए डॉ राजेश कुमार से भी की थी और उन्होंने इसके लिए जांच टीम भी गठित की थी। लेकिन इसके बाद भी अभी तक कोई जांच रिपोर्ट नहीं आई है। वहीं इस संबंध में बीईओ शिवेश कुमार ने बताया कि आरोप पूरी तरह से निराधार हैं। अनुपस्थित शिक्षकों की ऑनलाइन गैर हाजरी लगाई जाती है और इसपर बीएसए कार्रवाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें