फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्कान की राह पर एक और पत्नी: सर! बीवी कहती है नीला ड्रम और सीमेंट लाऊंगी... युवक ने SP से लगाई मदद की गुहार

Tue, 01 Apr 2025 09:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पत्नी की धमकियों से परेशान युवक ने एसपी से मदद की गुहार लगाई है। युवक ने कहा कि पत्नी नीला ड्रम और सीमेंट लाकर जान से मारने की धमकी दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी देता सौरभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के उन्नाव जिले में रहने वाले युवक ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पत्नी के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई। आरोप है कि पत्नी नीला ड्रम और सीमेंट खरीद कर लाने की बात कहकर धमका रही है। एसपी ने महिला थाना प्रभारी को जांच सौंपी है। सदर कोतवाली के मोती नगर मोहल्ला निवासी प्राइवेट शिक्षक सौरभ मिश्रा ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि पत्नी मेरठ कांड की बात कहकर हत्या करने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

सौरभ ने बताया कि वर्ष 2013 में शादी हुई थी, तब से लगातार दबाव बना रही है। वह घर में दूसरी मंजिल पर बने कमरे में अकेले रहती है। कई-कई दिन घर से बाहर रहती है। आए दिन झगड़ा करती है। कभी ईंट फेंक कर मारती है तो कभी जूता। पुलिस से शिकायत की पर पुरुष होने के कारण सुनवाई नहीं हुई। मंगलवार को सौरभ आठ साल के बेटे को साथ लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और पत्नी के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। उसने पुलिस को वह वीडिया भी दिखाया जिसमें पत्नी धमका रही है। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि शिकायत की जांच के लिए महिला थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी, कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें