फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: किफायती बिजली खरीदने से मेट्रो ने बचाए एक करोड़ रुपये, यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक ने जताया हर्ष

Tue, 01 Apr 2025 08:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेट्रो ने ऊर्जा लागत कम करने वाले इनोवेटिव मॉडल के जरिये करीब एक करोड़ रुपये की बचत की है। यह उपलब्धि उसे वित्तीय वर्ष 2024-25 में मिली है। बिजली पर लागत में यह कमी एनर्जी एक्सचेंज के तहत स्थापित इंडियन एनर्जी एक्सचेंज से किफायती दरों पर बिजली खरीदने से हुई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएमआरसी) इस एक्सचेंज से बिजली खरीदने वाली राज्य की पहली सरकारी संस्था और देश की दूसरी मेट्रो कंपनी है। यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने इस पर हर्ष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें