फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजाने का लालच या फिर कुछ और?, खुदाई करते समय संदीप के साथ अचानक हुआ कुछ ऐसा...

Thu, 14 Sep 2017 10:24 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
युवक को ले जाते कोतवाल व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गड़ा खजाना पाने के लालच में संदीप ने 35-40 फिट गहरा गड्ढा खोद डाला। खुदाई करते समय अचानक कुछ ऐसा हो गया कि मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। दमकल कर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। 
विज्ञापन

हमीरपुर मुख्यालय के सुभाष बाजार मोहल्ला निवासी संदीप साहू (40) अपने घर के अंदर गड़ा धन होने के लालच में करीब दो माह से खुदाई कर रहा था। बताया गया कि संदीप को करीब छह माह पूर्व आए किसी तांत्रिक ने मकान के अंदर जमीन में धन होने की बात कही थी। उधर उसकी मां लक्ष्मी साहू पत्नी स्व.मधुसूदनदास साहू ने बताया कि उसका पुत्र लैट्रिन का टैंक बनवाने के लिए खुदाई कर रहा था। करीब 10 फिट गड्ढा हो जाने पर उसे खोदने से मना किया था। मगर वह नहीं माना और खुदाई करता रहा।
 

खुदाई स्थल को पुलिस ने किया सील

रोती बिलखती युवक की मां
बताया गया कि रविवार की सुबह खुदाई करते समय मिट्टी धसकने से वह दब गया। तब संदीप ने शोर मचाया। जिस पर मां आई और उसने मोहल्ले के लोगों को सूचना दी। मोहल्ले के लोगों ने गहरा गड्ढा देख मना कर दिया। और मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। जिस पर सीओ एसएन वैभव पांडेय व कोतवाल अनिल कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

क्रेन मंगवाकर रेस्क्यू ऑपरेशन किया मगर सफल नहीं हो सके। सुबह करीब 9:50 बजे दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। जिस पर एसआई रामदीन वर्मा, संजीव कुमार, श्यामकिशोर शुक्ला, राजपाल सिंह मौके पर पहुंचे। और उन्होंने अपनी तकनीक से गड्ढे में फंदा बनाकर रस्सा डाला। जिस पर संदीप ने रस्से को अपने शरीर में पहनाकर फंसा लिया और दमकल कर्मियों व अन्य लोगों ने ऊपर से घसीटकर उसे बाहर निकाला। दहशितयाए संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खुदाई करने को भाई ने किया था मना

रस्सा डालकर युवक को बाहर निकालते दमकल व पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
संदीप के भाई अखिलेश ने कहा कि उसने गहरा गड्ढा खोदने से मना किया। मगर वह अपनी धुन पर कायम रहा। अखिलेश ने कहा कि धन के लालच की अफवाह फैलाई जा रही है। कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ लैट्रिन का टैंक खोदना था। 
 

अकेले ही खोदता रहा गड्ढा 

जर्जर मकान
किसी झाड़फूंक करने वाले साधू ने संदीप से घर की गैलरी में धन गड़ा होने की बात करीब छह माह पहले कही थी। जिसके लालत में संदीप परेशान रहने लगा। उसने अकेले ही जमीन की खुदाई शुरू कर दी। बताते हैं कि संदीप को जब समय मिलता वह खुदाई के काम में लग जाता था। मिट्टी को घर के आंगन में एकत्र करता था। करीब दो माह से खुदाई का कार्य कर रहा था।
 

जर्जर मकान में कर रहा था खुदाई, हादसा टला

मकान के बाहर मार्ग में लगी लोगों की भीड़
जर्जर व पुराने मकान में करीब पांच फिट चौड़ी और दस फिट लंबी गैलरी में संदीप ने करीब 35 से 40 गहरी खुदाई की है। गहरे गड्ढे से अंदर ही अंदर सुरंग बनाकर खजाने को पाने के लिए खुदाई की जा रही थी। बताते है कि करीब छह सात फिट सुरंग की खुदाई हो गई। इसके बाद खुदाई करते सुरंग के ऊपर की मिट्टी धसकने से वह दब गया। लोग कहते नजर आए कि पुराना जर्जर मकान है। इस खुदाई से ढह जाता तो एक बड़ी घटना के होने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
 
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

संदीप
सीओ सदर एसएन वैभव पांडेय ने बताया कि मामला गंभीर है। बताया कि करीब 35-40 फिट गहरा गड्ढ़ा है। युवक को बचा लिया गया है। बताया कि उस स्थान को सील कर वहां ताला डाल दिया गया है। कहा कि युवक धन के लालच में खुदाई कर रहा था। मामले की जांच कोतवाल को दी है। जांच के बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें