जिला अस्पताल के लिए रेफर किया
जब उसने शोर सुनकर पीछे देखा, तो हमलावरों को ललकारा। इस पर सभी आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर मौके से भाग गए। आनन फानन में उसे सीएचसी मुस्करा लेकर आए, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। यहां चिकित्सकों ने भाई को मृत घोषित कर दिया।
पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया
थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच चल रही है।