फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रंजिश में युवक की बाका से वार कर हत्या

Wed, 10 Jul 2024 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के चतुर निवादा में बुधवार की तड़के चारपाई पर सो रहे युवक की गांव के एक युवक ने धारदार हथियार (बाका) से मार कर हत्या कर दी गई। चीखने पर पहुंचे परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। परिवार के लोगों ने चुनावी रंजिश में हत्या किए जाने की बात कहीं है। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

चतुर निवादा निवासी शिव सिंह उर्फ़ लालू (40) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मंगलवार रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। बुधवार तड़के सोते समय उसके ऊपर गांव के एक युवक ने बांका से हमला कर दिया। शिव सिंह की चीखने पर परिवार के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला, कुछ देर बाद मौत हो गई। मृतक के भाई तेज सिंह ने पुलिस को बताया कि शिव सिंह उससे छोटा था। बुधवार तड़के 3 बजे चीखने चिल्लाने की आवाज पर पत्नी गुड़िया पुत्र अभिषेक, बेटी प्रिया सेंगर व अन्य लोग भागकर बाहर आए। परिवार के लोगों ने देखा कि गांव का बृजमोहन भाई पर बांका से हमला कर रहा था। उनके पहुंचने पर वह धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। जब तक अस्पताल ले जाते, उसकी मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने चुनावी रंजिश में घटना को अंजाम दिए जाने की बात पुलिस से कही है। इधर घटना की जानकारी पर एएसपी राजेश पांडेय, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी ने पहुंच कर जानकारी ली और फारेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि आरोपी ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने हत्या करने की बात स्वीकार की है। उसके पास से आला कत्ल भी बरामद हुआ है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
-
गाली- गलौज करने की वजह से कर दी हत्या
हत्या के मामले में पुलिस आरोपी की धर पकड़ में जुट गई। कुछ ही देर बाद पुलिस ने पहाड़ीपुर कहिंजरी रोड स्थित तलाई बाबा मंदिर के पास से ब्रजमोहन को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार सोलंकी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर रक्त रंजित बांका, खून से सना सफेद कुर्ता व पैजामा बरामद किया है। बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) ,351,352,4/25 आर्म एक्ट की धारा बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। वहीं पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी ने बताया कि वह गांव के मयंक की शादी में घाटमपुर गया था। वापस आने पर मृतक के दरवाजे से निकलने पर वह गाली गलौज करने लगा। इससे गुस्सा कर उसने घर से धारदार हथियार (बांका) लाकर उसके ऊपर कई वार कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें