फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गया था बंदर से जान छुड़ाने लेकिन मिली मौत

Mon, 23 Oct 2017 09:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बंदर के दौड़ने पर छत से गिरकर घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव घर आने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। कसबा मेरापुर निवासी विनोद कुमार सक्सेना (40) रविवार की शाम करीब चार बजे छत पर बंदरों को भगाने गया था।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

डेमो
बंदर उस पर दौड़ पड़े। डर के कारण वह भागा तो छत से नीचे गिरकर घायल हो गया। परिजन रात में उसको लोहिया अस्पताल लेकर आए। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको रेफर कर दिया। परिजन उसको सैफई लेकर गए। उपचार के दौरान रविवार को विनोद कुमार सक्सेना की मौत हो गई।

मृतक  के भाई धीनराम ने बताया कि भाई विनोद कुमार लाइट व साउंड का काम करता था। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें