फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहन न कर सका टार्चर: महिला ने ब्लैकमेल किया तो युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sun, 07 Jun 2026 12:03 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: महिला के ब्लैकमेल किए जाने से आहत युवक ने मौत को गले लगा लिया। छेड़खानी की शिकायत के बाद रुपये और मोबाइल मांगने का आरोप है। 
विज्ञापन
विकास की फाइल फोटो गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला की ओर से ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने शुक्रवार रात ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि महिला ने पहले युवक के खिलाफ पुलिस से छेड़खानी की शिकायत की इसके बाद समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये व मोबाइल की मांग कर रही थी। मौत से पहले युवक ने भी महिला पर आरोप लगाते हुए एक स्टोरी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। मामला फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र का है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात महेरा फाटक के पास कानपुर जाने वाली लाइन के किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, एक मोबाइल फोन और बैग में रखे कुछ कपड़े बरामद हुए। उसकी पहचान बढ़पुरा निवासी विकास कुमार (23) पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई।

परिजनों के मुताबिक विकास कुमार दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करता था। शुक्रवार शाम वह बस से दिल्ली से इटावा लौटा था। उसने फोन कर परिवार को बताया था कि वह रात में सुंदरपुर गांव स्थित अपनी बहन रोशनी के घर रुक जाएगा लेकिन वह बहन के घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

देर रात महेरा फाटक के पास उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार के लोग घटनास्थल पहुंचे और पहचान की। मृतक के चाचा लवकुश ने आरोप लगाया कि एक महिला ने एक जून को विकास के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत पुलिस से की थी। महिला समझौते के नाम पर विकास से रुपये और मोबाइल फोन की मांग कर रही थी।

 

इस कारण विकास परेशान चल रहा था। आत्महत्या से पहले विकास ने सोशल साइट पर स्टोरी पर एक संदेश पोस्ट किया था। इसमें उसने लिखा था कि उस पर लगातार रुपये और मोबाइल देने का दबाव बनाया जा रहा है वह इससे बेहद परेशान है। पुलिस ने युवक का मोबाइल अपने कब्जे में लेकर सोशल मीडिया पोस्ट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच शुरू कर दी है।

 
विज्ञापन

बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां सुखदेवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि मोबाइल फोन, सोशल साइट के तथ्य और परिजनों के आरोपों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें