फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक ने मॉल की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। महिला मित्र से किसी बात पर हुए विवाद के बाद युवक ने रेव मोती मॉल की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार अभी महिला का कुछ पता नहीं चला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चमनगंज नालारोड निवासी सिकंदर (35) अपने साथियों आसिफ, राजा और शीबू के साथ बुधवार रात सर्वोदयनगर स्थित रेव मोती मॉल आया था। कुछ देर बाद सिकंदर ने फोन कर अपनी महिला मित्र को भी बुला लिया। साथियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी लोग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित फूड कोर्ट में मौजूद थे। सिकंदर और महिला थोड़ा हटकर बैठे बातें कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। अचानक सिकंदर उठा और खिड़की से छलांग लगा दी।
दूसरी मंजिल से लेकर नीचे खड़े लोगों में अफरा तफरी मच गई। तीनों साथियों ने पहले सिकंदर के परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर उसे अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच सिकंदर से मिलने आई महिला भी नदारद हो गई। सिकंदर के पिता रियाज ने पुलिस को बताया कि बेटा साल भर पहले ही दुबई से लौटा था। सिकंदर का किस महिला से विवाद हुआ वह नहीं जानते। वहीं मॉल कर्मियों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद महिला से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि सात-आठ साल से वह सिकंदर के संपर्क में थी। बीते एक साल से कोई बात नहीं हुई थी। अब सिकंदर शादी का दबाव डाल रहा था। दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं। काकादेव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें