फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी-कानपुर रूट पर पनवेल एक्सप्रेस से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर मौत, एक घंटे बाधित रहा रेल रूट

Tue, 28 Jan 2020 05:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
पनवेल एक्सप्रेस से युवक ने लगाई छलांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में मंगलवार को झांसी-कानपुर रूट पर पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन से एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक सिग्नल लीवर के ऊपर जा गिरा। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


एक घंटे तक रेल रूट प्रभावित रहा। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को युवक के पास से वोटर आईडी कार्ड मिला है। जिसमें देवराहट थाना क्षेत्र के सुजौर निवासी वीरेंद्र का पुत्र तेज नारायण (32) लिखा है। डाउन सिग्नल लीवर में फंसे शव को हटाया गया। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें