फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजड़ गई प्रीति की दुनिया: शादी के एक माह बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान, मचा कोहराम

Tue, 04 Aug 2026 11:08 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी थाना क्षेत्र के कपाड़िया बस्ती में शादी के लगभग एक माह बाद ही युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पनकी थाना क्षेत्र के गंगागंज के कपाड़िया बस्ती निवासी विष्णु कपाड़िया (20), पिता अशोक कपाड़िया, मां दीपमाला, पत्नी प्रीति और बहन गुड़िया के साथ रहता था। पिता अशोक ने बताया कि विष्णु की 23 जून को दिबियापुर की प्रीति के साथ शादी हुई थी।
विज्ञापन


मां दीपमाला ने बताया कि विष्णु मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम विष्णु शराब के नशे में घर लौटा और कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद बहन गुड़िया ने आवाज लगाई तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बहन और मां ने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे के सहारे विष्णु का शव लटका मिला। परिजन विष्णु को लेकर नारायणा हास्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पत्नी प्रीति भी पहुंच गई। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें