फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी बनी जानलेवा, मातम में बदल गई मौज-मस्ती

Tue, 19 Jun 2018 06:50 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बैराज में डूबा युवक (फाइल फोटो)
विज्ञापन
कानपुर गंगा बैराज पर दोस्तों संग मौज मस्ती करने गया जिशान (23) सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा में डूब गया। गोताखोर तीन घंटे बाद उसका शव निकाल सके। बाबूपुरवा, नई मस्जिद निवासी मो. सलीम का बड़ा बेटा जिशान कपड़े की फै क्ट्री में सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन


सोमवार शाम 4 बजे जिशान अपने चार दोस्तों इजारुद्दीन,अयान, राशिद संग गंगा बैराज गया था। जहां तट पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगे, तभी पैर फिसलने से जिशान गंगा में गिर गया। उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया पर वे भी डूबने लगे तो बाहर निकल आए। जिशान पानी में गुम हो गया।

जिशान की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया। हैलट पहुंची मां नूरबानो, भाई रेहान, बहनें शीबा व रेश्मा को रो रोकर बुरा हाल था। भाई रेहान ने बताया कि पिता बीमार हैं। जिशान ही घर का खर्चा चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें