कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन
के निकट एक युवक के रेलवे ट्रैक पार करते समय आई मालगाड़ी की चपेट में आने
से मौत हो गई। मौके पर पहुंचे जीआरपी ने शव कब्जे मेें लेकर कार्रवाई शुरू
की है।
रविवार दोपहर को रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पार करते समय एक
युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्टेशन
अधीक्षक शिवलाल पाल ने जीआरपी झींझक को सूचना दी। मौके पर पहुंचे जीआरपी
प्रभारी केके तिवारी ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा।
उन्होंने बताया कि
युवक की शिनाख्त भटौली निवासी उसके पिता राजेंद्र कुमार ने अपने पुत्र
पुष्पेंद्र (22) के रूप में की।