फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा सी लापरवाही बनी मौत का कारण

Thu, 13 Oct 2016 05:24 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
औरैया में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद परिवार वाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी। इसके बाद परिजन मृतक को घर वापस लेकर आ गए। बाद में मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।  
विज्ञापन


मृतक संतराम के पिता बालेश्वर ने पुलिस को बताया मंगलवार को दोपहर के वक्त उनका पुत्र घर में हुए शॉर्ट सर्किट के बाद मरम्मत में लगा था। इस दौरान उसने मेन लाइन बंद नहीं की और वह बिजली के संपर्क में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। 




 


 
Trending Videos
विज्ञापन

अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद मां का रो-रो कर बुरा हाल

मृतक संतराम की मां अस्पताल से बाहर निकलते हुए - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा पुलिस ने मृतक की मां से भी पूछताछ करने की कोशिश की लेकिन अपने जिगर के टुकड़े को खोने के बाद उसका रो-रो कर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें