फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा खुलासाः जज प्रतिभा गौतम से ऊब चुका था पति अभिषेक, तलाश रहा था दूसरा जीवनसाथी

Thu, 13 Oct 2016 04:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनु अभिषेक अपनी दूसरी शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट्स पर ढूंढ रहा था नया हमसफर - फोटो : धीरज पाल
विज्ञापन
कानपुर देहात की जज प्रतिभा गौतम हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। प्रतिभा का पति मनु अभिषेक उससे ऊब चुका था और दूसरी शादी के लिये नये हमसफर की तलाश कर रहा था। अभिषेक को जैसे ही प्रतिभा के प्रेग्नेंट होने का पता चला तो उसके नाजो-अंदाज बिल्कुल बदल गये। मई 2015 में simplymarry.com में बने अपने प्रोफाइल को 28 जुलाई 2016 को अपडेट करते हुए उसने खुद को कुंवारा दिखाया। केवल यही नहीं सिंपली मैरी डॉट कॉम में उसने खुद को वकील दिखाते हुए मनु अभिषेक राजन के नाम से SMM2505182 और SMM2343080 दो लॉगिन आईडी भी बना रखे थे।  
विज्ञापन

simplymarry.com में मनु ने तीन महीने पहले किया शादी के लिए लास्ट अपडेट

सिम्प्लीमैरी डॉटकॉम वेबसाइट में मनु का लॉगिन मिलने से हुआ यह बड़ा खुलासा - फोटो : simplymarry.com
simplymarry.com में बने अपने अकाउंट में मनु अभिषेक ने खुद को अनमैरिड दिखाने के साथ-साथ वकील और खेलप्रेमी भी बताया। उसने अपनी सालाना आमदनी 4-5 लाख रुपये लिख रखी है। इसके अलावा अपने बारे में उसने लिखा गया है कि वकील मनु अभिषेक राजन बेहद ही सरल और प्यारे शख्स हैं, अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं और अपने लिए एक पारिवारिक लड़की की तलाश में हैं। 
ये नया खुलासा होने से एक बात तो खुलकर सामने आ गई है कि मनु ने प्रतिभा को मारने के लिए अपने दिमाग में खुराफात 28 जुलाई 2016 से ही शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन

प्रतिभा की हत्या के बाद अभिषेक ने इस तरह किया था नाटक

अपने पति के साथ फाइल फोटो में प्रतिभा गौतम
सरकारी आवास पर प्रतिभा की लाश मिलने के कुछ घंटों बाद मनु अभिषेक राजन ने नाटक करके मीडिया और पुलिस को गुमराह किया था।  
मनु ने उस दिन बातचीत के दौरान बताया कि बीते शुक्रवार को पूरे दिन प्रतिभा रोती रही। उसने दिनभर खाना तक नहीं खाया था। शनिवार को वो दिल्ली आई थी, लेकिन वहांं हमारी उससे कुछ अनबन हो गई। तो वो वहांं से प्राइवेट टैक्सी लेकर कानपुर आ गई। मैंने उसके मोबाइल पर काफी संपर्क किया, लेकिन उसका फोन बंद आ रहा था। किसी अनहोनी की आशंका से मैं रात दस बजे दिल्ली से कानपुर के लिए बाया रोड निकल पड़ा। सुबह करीब छह बजे यहांं घर पर आया तो प्रतिभा यहांं पहुंंच चुकी थी। दरवाजा खुलवाने के लिए हमने कईबार दरवाजा खटखटाया जब दरवाजा नहीं खुला तो तोड़ दिया। अंदर कमरे में जाकर देखा तो प्रतिभा पंखे से झूल रही थी, दुपट्टे का एक सिरा पंखे से बंधा था और दूसरा सिरा उसके गर्दन में कसा हुआ था। उसके दोनों हाथ की नस कटी हुई थी और वो मर चुकी थी। केवल यही नहीं अभिषेक ने प्रतिभा के परिवारवालों पर पत्नी को परेशान करने का आरोप भी लगाकर प्रतिभा की मौत की वजह आत्महत्या बताई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें