यूपी के हमीरपुर जिले में आत्महत्या का एक मामला सामने आया है। यहां थाना कुरारा कस्बे के मटेहना मोहल्ला निवासी मनोज (25) पुत्र रामसनेही ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक मनोज कुमार उर्फ नीतू के पिता ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने व ससुर द्वारा गाली गलौज करने से वह तनाव में रहता था। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।