फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, मई में होनी थी शादी, जेब से निकला टूटा मोबाइल

Mon, 03 Feb 2020 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कालका निषाद फाइल फोटो, रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर में एक युवक ने शनिवार रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार को सूचना पर पुलिस ने फंदे से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसकी जेब से टूटा मोबाइल मिलने पर आशंका जताई जा रही है कि किसी से बात करते समय गुस्से में आकर उसने फांसी लगा ली है। 
विज्ञापन


मेरापुर मोहल्ला निवासी रामधनी ने बताया कि उसका पुत्र कालका निषाद उर्फ वकील (23) गुजरात में अपने बहनोई के साथ मजदूरी करता था। कहा कालका पिछले 15 जनवरी को अपने घर लौटा था।

बताया कि वह खेत में बने मकान में पत्नी बिल्लो के साथ रहता है। कालका उसी के यहां से खाना खाकर शनिवार की रात मकान में सोने चला गया था। रविवार सुबह जब कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे देखने पहुंच गए।

जहां कालका कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर कोतवाल एसपी पटेल जांच को पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया युवक की जेब से टूटा मोबाइल मिला है। बताया कि इससे प्रतीत होता है कि रात में उसकी किसी से बात होती रही है। इसी के बाद उसने मोबाइल तोड़ा और फांसी पर लटक गया।

मृतक के भाई बिज्जू लाल ने बताया कि कालका की शादी जनपद जालौन में मई में होनी थी। उसके पिता के पास दो बीघा खेत है। कालका तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें